Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वोट के जरिए बीजेपी के पूर्व विधायक को जनता की सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित !…पहली बार मेयर पद पर‌ पूर्व विधायक की पत्नी बैन प्रिया का कब्जा…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा – सहरसा को नगर निगम बनने के बाद रविवार को हुए मतगणना के बाद सहरसा नगर निगम की जनता ने बैन प्रिया को जीत दिलाकर पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय संजीव झा को सच्ची अपना मत देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जानकारी हो कि सहरसा नगर परिषद का विस्तार करके सहरसा को नगर निगम बनाया गया और इसमें कुल निर्धारित वार्डों की संख्या 46 तय की गयी।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद दिनांक 09 जून 2023 को 46 वार्ड पार्षद , 01 मेयर एवं 01 उप मेयर के लिए चुनाव हुआ। चुनाव की गिनती 11 जून 2023 रोज रविवार को आयोजित की गयी और इस चुनाव में विभिन्न वार्ड पार्षद सहित पहली बार मेयर पद के लिए बैन प्रिया ने नजीर मियां को पराजित कर मेयर पद पर काबिज हुई।

हालांकि आम जनमानस की माने तो नगर निगम की जनता ने भाजपा के जननेता पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव झा को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। वैसे जब संजीव झा जीवित थे तब ही उन्होंने घोषणा की थी कि नगर निगम ने हमारी धर्मपत्नी बैन प्रिया चुनाव लड़ेगी। लेकिन उनकी मौत हो गयी और उनके सपना को जनमानस ने परिणाम में बदल दिया।

मतगणना केंद्र से समर्थकों ने बैन प्रिया को जीत की सूचना दी सूचना मिलते ही बैन प्रिया खुद अपने परिवार एवं समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पर पहुँची। कम्पाइल टेबुल पर अपनी जीत की पुष्टि करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बैन प्रिया ने सबसे पहले नगर निगम के मतदाताओं को यह कह कर झखझोर दिया कि यह जीत मतदाताओं के साथ साथ मेरे पति पूर्व विधायक संजीव झा के सपनों को पूरा किया गया।

मैं नगर निगम के सभी धर्मों के मतदाताओं को आस्वस्थ करता हूँ कि विना भेद भाव के नगर निगम के विकास हेतु जो भी पहल करना होगा उसके लिए कटिबद्ध रहूंगी साथ कि स्वर्गीय संजीव झा के सपनों को पूरा करूँगी।

वहीं उपमेयर पद के लिए विजय के सेहरा के बाद उमर हायत ने पत्रकारों को बताया कि यह जीत नगर वासी एवं युवाओं का जीत है। नगर के विकास के लिए हरसंभव कार्य करता रहूंगा। हयात ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में “एकता का राज चलेगा हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा” इस आशय को धरातल पर उतार कर दिखाऊंगा।

नगर निगम चुनाव में मालूम हो कि मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को 14 हजार 753 मत प्राप्त हुआ जबकि नजीर मियां को 13 हजार 427 मत प्राप्त हुआ और बैन प्रिया 1326 मतों से विजय घोषित हुई। वहीं उमर हयात उप मेयर प्रत्याशी को 18 हजार 530 मत प्राप्त हुआ जबकि कृष्णा कुमारी गुप्ता को 09 हजार 235 मत प्राप्त हुआ हयात 09 हजार 295 मतों से विजयी घोषित हुए।

Related posts

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, विरोध करने पर महिला की हत्या… लाखों के जेवरात व नगदी लेकर अपराधी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?…

Bihar Now

दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका, 11 की मौत, 24 घायल… दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, बिहार, यूपी में हाई अलर्ट, अस्पताल पहुंचे अमित शाह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो