Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी का सच : शराबी को पीने के लिए ग्लास न देने पर एक वृद्ध की हत्या… बदमाशों में “खाकी” का खौफ क्यों नहीं ?

बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक शराबी ने शराब पीने के लिए ग्लास ना देने की वजह से एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर सुजा की है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है ।

– इस वक्त बेगूसराय से शराब बंदी की पोल खोलती एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें शराबी ने पीट-पीटकर एक वृद्ध की हत्या कर दी है । मृतक रतन सिंह का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शराबी मनोज शाह को शराब पीने के लिए ग्लास नहीं दिया इसी बात से आक्रोशित मनोज शाह ने लात घुसा से रतन सिंह की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब स्थानीय लोग रतन सिंह को बचाने के लिए दौड़े तो शराबी मनोज शाह ने चाकू निकालकर लोगों को भी डराना शुरू कर दिया। लेकिन जब लोगों का हुजूम उमड़ने लगा तो मनोज का मौके से फरार हो गया। लेकिन तब तक रतन सिंह बुरी तरह घायल हो चुके थे। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सिंह की मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि रतन सिंह एक गरीब व्यक्ति थे और शांति नगर सुजा में सब्जी बेचकर अपना तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे । ऐसा नहीं है कि बेगूसराय में यह कोई पहला मामला है जिसमें शराब के लिए हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है ।

देखा जाए तो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आए दिन शराब की बड़ी खेप पुलिस के द्वारा भी पकड़ी जाती है लेकिन शराबियों उत्पात भी यहां के लिए आम बात है । अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
काााा््

Related posts

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वृद्धि जन विरोधी कदम…वापस लें नीतीश कुमार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

मानव श्रृंखला को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली, डीएम की अनोखी पहल…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बिहार से चौंकाने वाला देंगे रिजल्ट… मोदी के परिवार पर तेजस्वी का तंज !…

Bihar Now