Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

शर्मसार हुआ समाज ! … मुंगेर में एक बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

मुंगेर : एक ओर जहां केंद्र सरकार का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वही दूसरी ओर अपराधियों ने मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी झेत्र अंतर्गत एक 7 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। पूरा वाक्य जिले के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के पूर्वी टोला फरदा का मामला है ।

जहां गंगा में मछली मारने का कार्य करने वाला पवन चौधरी की बड़ी बेटी 7 वर्षीय सपना कुमारी का क्षत विक्षत शव आज दोपहर पास के ही उपेंद्र यादव  के भट्ठा के समीप शीशम के पेड़ के नीचे बरामद हुआ । मृत बच्ची की बलात्कार के बाद साक्ष्य छुपाने को ले कर हत्या निर्मम तरीके से की गई । शव का दाहिना आंख निकाल दिया गया और साथ ही साथ हाथों की अंगुलियों को भी कुच दिया गया था ।

इस मामले में ग्रामीण ने बताया कि कल लागभग 1 बजे दोपहर मृत बच्ची अपने पिता के साथ गंगा घाट आई थी । और उसके पिता के द्वारा उसे घर भेज कर स्वयं मछली मारने गंगा में चले गए । वहिं जब बच्ची काफी देर तक घर नही आई तो उसके परिजनों के द्वारा उसकी खोज बिन शुरू की गई । पर बच्ची का कहीं आता पता नही चला । और आज दोपहर ही उन बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ । शव को देखने के बाद दुष्कर्म कर साक्ष्य छुपाने को ले हत्या किया गाय ।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले, पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में ले कर मेडिकल और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया । वही इस बच्ची की पोस्मार्टम रिपोर्ट में यह साबित हो गई कि अपराधियो ने बच्ची की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या कर दिया गया है।

वहीं इस मामले में मुंगेर के SP जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा फोन पे बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कि जाएगी ।

मनीष, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

बिहार में MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दरभंगा से मो.इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार…

Bihar Now

खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, इलाके में दहशत…

Bihar Now

Big Breaking : गुप्तेश्वर पांडे DGP पद से लिया वीआरएस, NDA से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव‌ !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो