Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे मुंगेर,

मुंगेर: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शुक्रवार की रात भागलपुर और बांका जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद मुंगेर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पंहुचे जंहा नव नियुक्त शिक्षक गर्म जोशी से स्वागत किए वही के.के पाठक ने नव नियुक्त शिक्षकों काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दसवीं कक्षा के बाद हर हाल में ड्राप आउट रोकना है।

नवनियुक्त शिक्षको को समय पर वेतन मिलेंगे। सात दिसंबर से पहले नवनियुक्त को वेतन उनके खाते में चला जाएगा। सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों को हर दिन छह कक्षाएं लेना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षकाें को कहा कि आप हौसला बुलंद रखकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं। छह माह या वर्ष में एक बार सभी शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स होगा।

शिक्षा व्यवस्था ठीक रही तो गांवों में भी परिवर्तन दिखेगा। आप सभी की पोस्टिंग गांव में हुई है। गांव में विद्यालय के पास ही सभी अपना आवास रखें और पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोग बीपीएससी शिक्षक का इंतजार कर रहे थे।

विद्यालय में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। समाज आप शिक्षकों का काफी सम्मान देगा। बिहार के नवनिर्माण में आप सभी सहयोग करें। इससे पूर्व आरडीडीई शुभ्रो सान्याल ले उन्हें पौधे देकर स्वागत किया। इस मौके पर डीईओ, डीपीओ व डायट प्राचार्य पंकज कुमार शर्मा सहित शिक्षक और अन्य पदाधिकारी थे।

के के पाठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पंहुचे जंहा नव नियुक्त शिक्षक का प्रशिक्षण कार्य चल रहा था सभी शिक्षक BPSC से नियुक्त हए शिक्षक थे,पंहुचते के साथ अपने तेबर अंदाज में अधिकारियों से बात किए शिक्षन प्रशिक्षण संस्था की चारो ओर व्यवस्था को देखे अपने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए,

मुंगेर डीएम अवनीश कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किए शिक्षकओ ने पाठक जी के तिलक लगाएं माला पहनाए तब सेंटर जे अंदर प्रवेश किए जंहा नवनियुक्त शिक्षक इंतजार कर रगे थे हॉल में पंहुचते के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा यह स्वागत देख के के पाठक जी का मन गदगद हो गया,उन्होंने कहा नवनियुक्त शिक्षक को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे बखूबी से निभाना है आपलोगो की पोस्टिंग गांव मे हुई है जंहा गांव के लोग आपलोगो का इंतजार कर रहे है यह सोचकर कि BPSC के नियुक्त शिक्षक हमारे गांव में आएँगे जिसे हमारे बच्चों को एक नई सोच उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी आपलोग गांव जाए आपलोगो को गांव की स्वागत देखकर मन गदगद हो जाएगा अपनी आवास गांव के ही आसपास रखे ताकि समय पर स्कूल पंहुचकर बच्चो को पढ़ाए।

उन्होंने कहा किसी ने एक बात की हवा उड़ा दी है कि एक लाख शिक्षक की बहाली कर तो लिए है पैसे कंहा से देगी बिभाग सरकार के पास तो पैसे ही नही है मगर आप लोग चिंता ना करे पैसे की चिंता एकदम ना करे समय पर पर आपलोगों को पैसे मिलेंगे सरकार के पास है पैसे आपलोगो के लिए आप सिर्फ बच्ची को सही शिक्षा देकर गांव के वातावरण को चेज करे दिसंबर माह में एक लाख और शिक्षक आजायेंगे जो शिक्षक की कमी है वह पूरी हो जाएगी ।के के पाठक ने नव नियुक्त शिक्षक के साथ फोटो भी खिंचाए जिसे नव नियुक्त शिक्षक बहुत खुश हुए

वही महिला शिक्षक प्रज्ञा शुक्ला ने कही की आज के के पाठक सर से मिलकर में बहुत खुश हूं मैं भाग्यशाली हु जो आज हमारे बीच आए उनके कार्य को बहुत ही सहारना देती हूं उन्होंने जल्दी शिक्षक भर्ती की बहाली निकाली और जल्द ही स्टूडेंट्स को भर्ती किए और आज सेलरी की भी बात कही आप काम करो पैसे की कमी नही होगी तो बहुत खुश हूं मैं आज,सर ने मिशन दझ के बारे भी बताए और कहा गांव में रहकर पढ़ना है तो मुझे अच्छा लगा और बहुत जल्द एक लाख भेकेंसी फिर हो रही है जो बिहार के लोगो के लिए काफी लाभदायक रहेगी।

वही लखनऊ उत्तर प्रदेश से आई महिला टीचर ने कही स्वेता चौरसिया ने कही की में आज बहुत खुश हूं कि यह शिक्षक बहाली पूरे इंडिया में ओपन बहाली निकाली और मैं सलेक्शन भी हुई और आज सर हमारे बीच आए मुझे बहुत अच्छा लगा और सर के कथानुसार जो गाइडलाइन दी गई है गांव ने रहकर बच्चो को पढाना गांव को शिक्षा जगत के बातावरण मै करना तो इसके लिए में खड़ी उतरूंगी और अपने काम के प्रतीक लग्न से मेहनत करूंगी।

वही महिला टीचर स्नेहा और शाहिस्ता परवीन ने कही की आज मै बहुत खुश हूं सर हमलोग के बीच आए और जो गाइड लाइन दिए है उसमे हमलोग खड़ा उतरेंगे गांव में रहकर बच्चो को पढ़ाना है गांव के लोग हमलोग BPSC द्वारा आए शिक्षक का इंतजार जर रहे है हमारे बीच आए और

हमारे बच्चों को सही शिक्षा दे ताकि मेरा गांव विकसित हो तो उसके लिए हम सभी शिक्षक खड़ा उतरेंगे सर ने कहा तुम पढ़ाओ पैसे हम देंगे पैसे की कोई कमी नही होगी और आज 7 दिसंबर को पिछले पेमेंट मिल जाएगी और दिसंबर माह की पेमेंट 1जनवरी 2024 में नए साल से रेगुलर रहेगी तो उनकी बात तथा काम की बहुत सराहना करती हूं उनके काम भरे जोस को सलाम करती हूं हमलोगो के बीच आए यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे बीच आकर कई दिशा निर्देश दिए है।

Related posts

गणेश पूजा की आरती में उमड़ी लोगों की भीड़

Bihar Now

Best Online Gambling App New Zealand

Bihar Now

पावर स्टार पवन सिंह का बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” का बजा डंका, महज 6 घंटे में मिले 1 मिलियन व्यूज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो