Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

श्रमिकों के प्रति बिहार सरकार प्रतिबद्ध… बिहार के मजदूरों को शिमला में मिला बकाया राशि… सीएम नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद निर्गत किया गया बकाया राशि..

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार भवन की ओर से की गई   कार्रवाई..

मजदूरों को बकाया राशि का हुआ भुगतान ..

श्रमिकों के हित के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध….

नई दिल्ली  : हिमाचल प्रदेश के शिमला में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान करा दिया गया है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार भवन द्वारा कार्रवाई की गयी जिससे मधेपुरा जिला के रहने वाले 8 मजदूरों को ₹182950 का भुगतान हो गया है।

विदित हो कि मधेपुरा जिला के निवासी  बच्चन सिंह एवं अन्य ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक व्यक्ति के बिल्डिंग में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। इस बाबत श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पत्र के द्वारा मदद की गुहार लगाई गई थी ।

मुख्यमंत्री के निर्देश एवं बिहार सरकार के अधिकारियों के त्वरित एवं सक्रिय प्रयास से श्रमिकों को राशि का भुगतान हो गया। श्रमिकों ने शिमला के ग्राम पंचायत हिमरी के उप प्रधान के समक्ष नगद प्राप्त किया। उन लोगों ने मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के समस्त अधिकारियों की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है एवं उनकी सहायता के लिए संपूर्ण तंत्र अहर्निश सक्रिय है।

Related posts

Indian Institute of Law का उद्घाटन समारोह, IIL सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: न्यायमूर्ति, सर्वोच्च न्यायालय

Bihar Now

Breaking : तमिलनाडु के Ex-DGP करुणा सागर को बनाया गया RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता … चितरंजन गगन सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने दी बधाई…

Bihar Now

वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, गाछी में बैठने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो