Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, गाछी में बैठने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या कर दी ,तो वही मृतक के भतीजे पर भी अपराधियों ने हमला किया । घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया मनाली गाछी की है

बतायाजा रहा है कि बलिया नगर परिषद के वार्ड 22 के पार्षद पति रबीन यादव जिस वक्त अपने भतीजे के साथ मनाली गाछी के नजदीक बैठे हुए थे उसी वक्त दो बाइक पर सवार पांच अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों को गोली चलाते देख रवीन यादव का भतीजा मौके से फरार हो गया लेकिन रविन यादव को अपराधियों ने गोली मार दी ।

आनन-फानन में लोगों के द्वारा उन्हें स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने रविन यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे । मृतक के भतीजे ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है । फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

बताया जा रहा है कि मृतक रविन यादव का भी अपराधिक इतिहास रहा है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
भतीी

Related posts

पिस्टल के बल पर SBI के CSP संचालक घायल कर 5 लाख की लूट…

Bihar Now

Nz Casinos With No Deposit Bonuses

Bihar Now

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित हुए मिथिला के लाल कुमार मयंक, जम्मू कश्मीर में 2018 में दुर्दांत आतंकवादी को उतारे थे मौत के घाट, दरभंगा के पैतृक गांव में खुशी की लहर….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो