Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना में गंगा पर 6 लेन का नया पुल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा…

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। इस सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट और गंगा नदी पर बन रहे छह लेन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे पर न केवल निर्माण कार्य जायजा लिया, बल्कि अधिकारी को कई जरूरी निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन के पुल का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल में हो रहे कार्य का सीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान स्टीमर से स्थिति का जायजा लेते दिखाई दिए। इस पुल के बन जाने से बिहार की तस्वीर भी बदल जाएगी।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

“लोगों के हित में है लॉक डाउन…सोशल डिस्टेंशिंग के साथ जारी रहेगा कृषि कार्य, निर्माण गतिविधियां”

Bihar Now

बेगूसराय से राहत की खबर, 5 कोरोना मरीज हुए ठीक, अस्पताल कर्मियों ने ताली बजाकर की विदाई…

Bihar Now

खुद की दर्द की दास्तां से जूझने के बाद दूसरों के लिए खड़ा उतरा बिहार का लाल, ‘ ब्रोकरेज फ्री’ डिजिटल पोर्टल बनाकर की ब्रोकर्स की छुट्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो