Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

संविधान पढ़ लें प्रेम चंद्र मिश्रा,बिना पढ़े मीडिया में बने रहने के लिए अनर्गल बयान न दें – JDU…

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासी वार पलटवार जारी है… कांग्रेस नेता जेडीयू के दो दो मंत्री के पद को लेकर बयान क्या दिया, कांग्रेस नेता पर जवाबी हमले के लिए एक के बाद एक जेडीयू नेता कूद पड़े हैं…

किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री पद पर बने रहना अनैतिक वाले कांग्रेस के बयान पर जेडीयू मंत्री नीरज कुमार के बाद अब नीतीश कुमार के करीबी व जेडीयू दरभंगा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने भी कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा पर जमकर हमला बोला है…

जेडीयू नेता अजय चौधरी ने बिहार नाउ को मैसेज कर कहा कि कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा को संविधान पढ़ने की सलाह दी.. साथ ही उन्होंने कहा कि बिना पढ़े मीडिया में बने रहने के लिए प्रेम चंद्र मिश्रा ऐसा अनर्गल बयान न दें… अजय चौधरी ने कहा उनके ऐसे नेता को ये शोभा नहीं देता है…

बता दें कि कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा है कि मंत्री नीरज कुमार और मंत्री अशोक चौधरी बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री पद पर बने हुए हैं,जो अनैतिक है..इसी बयान पर जेडीयू ने जमकर पलटवार किया है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

Related posts

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से अभी तक कितने जरुरतमंदों को मिली मदद ?

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

कांग्रेस पर जेडीयू विधायक का करारा हमला… “नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के योग्य, पैसे के बल पर चुनाव जीतते हैं अजीत शर्मा” …

Bihar Now