Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सपना साकार होते ही चल बसी भारतीय राजनीति की ” सुषमा”…

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) पंचतत्व में विलीन हो गईं. लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने उनके अंतिम संस्कार के रीति रिवाज पूरे किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. इससे पहले लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी. बता दें कि मंगलवार दिल का दौरा रात निधन हो गया था. वह 67 वर्ष की थीं. सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित लगभग सभी नेताओं ने शोक जताया. बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. BJP की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था. नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) आम लोगों मे अपार लोकप्रिय थीं. उनको ट्विटर पर एक करोड़ 20 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं. बता दें कि सुषमा स्वराज साल 1977 में सबसे कम उम्र की राज्यमंत्री बनी थीं. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहीं. मालूम हो कि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ट्विटर पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती थीं. अपने निधन से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी थी. सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने शाम 7 बजकर 23 मिनट पर ट्वीट किया था, ‘बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय. श्रेष्ठ भारत- एक भारत का अभिनन्दन. प्रधानमंत्री जी- आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी.’

Related posts

बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से किया छलनी, सिर, छाती और पेट में मारी गई चार गोली,जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Breaking : आपसी विवाद में गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली….

Bihar Now

बिहार : DM की गाड़ी ने 6 लोगों को रौंदा, 1 बच्चा समेत 3 की मौत, 3 घायल… आक्रोशित लोगों ने NH-57 को किया जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो