Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर पुलिस की अनोखी पहल !… मिशन ‘अरुणोदय’ लॉन्च, मुख्य उद्देश्य उपहार, आनंद और विश्वास…

समस्तीपुर पुलिस ने मिशन अरुणोदय लांच किया है। साथ ही इसमें कई आम लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनाते हुए लोगों को जागरुक करने एवं क्राइम कंट्रोल में पुलिस को मदद करने की अपील की है। कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन अरुणोदय का शुभारंभ करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले में चोरी, छिनतई एवं झपटटा मार के गायब किए गए मोबाइल एवं चोरी व लूट की बाइक की बरामदगी के लिए टीम कार्य कर रही है।

अब इसका नामाकरण करते हुए मिशन अरुणोदय किया है।एसपी विनय तिवारी ने कहा कि आम लोगों का चोरी, छिनतई, लूट के मोबाइल बरामद किया जा रहा है। जनवरी 2023 से अब तक एक करोड़ रुपए मूल्य के 333 मोबाइल बरामद किया गया है। जबकि 75 लाख रुपए मूल्य के 55 बाइक को भी बरामद किया गया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित मालिकों को मोबाइल व बाइक सौंप दी गयी…

उन्होंने कहा कि मिशन अरुणोदय का मुख्य उद्देश्य है कि उपहार, आनंद और विश्वास, समस्तीपुर पुलिस का प्रयास।इस कड़ी में शहर के मारबाड़ी बाजार में एसपी ने मिशन अरुणोदय के तहत बरामद किए गए मोबाइल व बाइक को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया।

एसपी ने बताया कि मोबाइल रिकॉवरी टीम ने छठी बार 16.5 लाख के 52 मोबाइल बरामद किया। जबकि बाइक रिकॉवरी टीम ने तीसरी बार 26 लाख मूल्य की 22 बाइक बरामद किया है। कोर्ट से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मालिकों को मोबाइल व बाइक सुपुर्द किया गया…

बतादें कि एसपी विनय तिवारी के योगदान के बाद जिले में पहली बार खोए हुए मोबाइल व बाइक को खोजने के लिए विशेष टीम बनायी गयी। जिसके द्वारा हर महीने मोबाइल व बाइक बरामद कर लोगों को सौंपी जा रही है।

 

Related posts

नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने के मामले पर तेजस्वी का तंज, कहा – मुख्यमंत्री पर आरोप लगे हैं, उनको स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, आखिर FIR से मुख्यमंत्री डर क्यों रहे हैं यदि वो ईमानदार हैं तो..

Bihar Now

दरभंगा AIIMS के सांकेतिक शिलान्यास करने से रोका जिला प्रशासन, ADM को सौंपा गया ज्ञापन और शिलान्यास के लिए घर-घर से लाए गए ईंट…MSU का आह्वान, अब गांव गांव जाकर करेंगे आमजन को जागरूक…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस MLC ने कर दी बड़ी मांग, शिक्षकों व पुस्ताकालयाध्यक्षों को राज्यकर्मी का दर्जा व वेतनमान दे सरकार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो