Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड का खुलासा, चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या, हथियार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

समस्तीपुर पुलिस ने बखरी बुज़ुर्ग के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा के हत्या मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर प्रीतीश कुमार ने बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग टोला में तीनबटिया के पास पूर्व मुख्य शशिनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी मामले के उद्भेदन और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकि आसूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और मोबाइल चैटिंग के आधार पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने में सहयोग करने, हत्या करने में हथियार एवं गोली उपलब्ध कराने वाले, बाइक एवं घटना के लाइनिंग करने वाले अपराधकर्मियों को गिरफतार किया है।

दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद आरोपी किया गया है। पकडे गए अपराधकर्मियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक तथा एक पिस्टल जिसका उपयोग हत्या करने में किया गया, को बरामद किया गया है।पुलिस ने इस मामले में संजय कुमार राय पे0 राम बली राय सा0 बखरी बुजूर्ग थाना मुसरीघरारी, बॉबी पे० दिनेश राय सा० निकसपुर थाना ताजपुर, सुनील कुमार पे0 अशोक राय सा0 बखरी बुजूर्ग थाना मुसरीघरारी सभी जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि पूर्व योजना के तहत दो बाइक से कुल 05 अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए अपराधियों में से बॉबी तथा सुनील कुमार दोनों घटनास्थल पर उपस्थित अपराधियों में शामिल थे। इनके साथ अन्य तीन अपराधी हिमांशु, राजेश पाल तथाएक अन्य अपराधी था।

पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त संजय राय का गांव में किराना दुकान है, जिस दुकान पर पूर्व में प्लानिंग हुई थी। संजय कुमार राय के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल बरामद किया गया है।- घटना का कारण:-वर्तमान घटना का कारण अगामी पंचायत चुनाव पाया गया है। जिसमें गन्नू राय उर्फ बड़का बौआ द्वारा नगर पंचायत में वार्ड का चुनाव लडना चाहता था। गन्नू राय उर्फ बड़का प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त्त भी है।

रमेश राय के साथ अफरोज आलम, बिहार नाउ

Related posts

तेजस्वी यादव ने जीवन में न पढ़ाई की न कुछ समझा है, तो बकवास ही करेंगे, किसी विषय का ज्ञान है नहीं, देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग हैं RJD में : प्रशांत किशोर…

Bihar Now

विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर BJP से मांगा जवाब

Bihar Now

बिहार में तेजी से तैयार हो रही प्रमोशन लिस्ट, सचिवालय में शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो