Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान जबरदस्त उपद्रव, पूजा सामग्री के दूकान में तोड़-फोड़…

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार में रविवार की दोपहर मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पूजा सामग्री की दुकान पर तोड़फोड़ कर दिया, जिससे पीड़ित समेत अन्य दुकानदार आक्रोशित हो गये। तत्काल घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार व एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामला को शांत कराया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया गया है कि जुलूस रामनगर की तरफ से आया था और पीड़ित दुकानदार भी रामनगर की तरफ का ही रहने वाला है।

जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों ने दुकान के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी की पहचान कर ली गयी है, उसपर कारवाई की जाएगी। वहीं क्षतिग्रस्त सामान का आकलन किया जा रहा है, पीड़ित दुकानदार को क्षतिपूर्ति दिया जाएगा।

Related posts

नीतीश सरकार की “नीति” के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे नवनिर्वाचित JDU MLC !… शिक्षा मंत्री के बयान से असहमत हैं MLC …

Bihar Now

लालू यादव के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !..किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव …

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी… बेतिया में लाखों की लूट की वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो