Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहाँ है सरकार !… पटना, नालंदा और अब मुजफ्फरपुर… घर में घुसकर इंजीनियर की हत्या, ये कैसा “सु”शासन ?…

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर की प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक पीआरएस की निर्मम तरीके से चाकू से गोदकर के हत्या कर दी है।घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामराजी रोड मुहल्ले का बताया गया है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना में अपराधी ने मृतक के शरीर पर कई बार चाकू से हमले किए थे। पूरी घटना लूटपाट के दौरान दिया जाने की जताई जा रही है आशंका।वही घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी तोड़ दिए गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार डीएसपी टाउन सीमा देवी और FSL की टीम।इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके उमड़ी स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मृतक की पहचान मोहम्मद मुमताज आलम 37 वर्ष के रूप में किया गया है पहचान।

मृतक वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में बतौर PRS पीआरएस के पद पर कार्यरत थे।घटना के बाद परिजन में चित्कार मची हुई है। मृतक अपने घर में पत्नी और तीन बच्चों के साथ में रह रहे थे।इस घटना को अंजाम देने के दौरान में मृतक अपने एक कमरे में अकेले सोए हुए थे जबकि पत्नी और तीन बच्चे अलग कमरे में सोए हुए थे।

मृतक के भाई ने बताया कि इसके पूर्व में भी मेरे भाई को धमकी मिल रही है इसके पहले भी मेरे ऊपर में भी हमला हुआ था।आज भाई की
हत्या कर दी गई और उसके कमरे में घुसकर घटना को अंजाम दिया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि आज हत्या की एक घटना हुई है। घटना को करीब तीन बजे के आस पास में दिया गया है।प्रथम दृश्य मामला घर में घुसकर लूटपाट की जताई जा रही है

मृतक वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में कार्यरत थे। कुछ सामान भी गायब हैं घर में उसके साथ अलग कमरे में पत्नी और तीन बच्चे थे FSL की टीम और टेक्निकल टीम की मदद लिया जा रहा है सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। हत्या किस कारण से हुई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही मौके से हत्या में इस्तेमाल एक बड़ा चाकू बरामद किया गया है हत्यारे ने हत्या करने के लिए चाकू में कपड़े का उपयोग किया है।

 

Related posts

बिहार नाउ की खबर का असर, हरकत में आई प्रशासन, बाढ़ पीड़ितों को मिली सुविधा

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान चली गोली,एक की हालत नाज़ुक…

Bihar Now

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 15 सितंबर को होगी परीक्षा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो