Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक से 10 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर वारदात को दिया अंजाम…

इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां जिले में हुई इंजीनियर की हत्या से खड़े सवालों के बीच दिनदहाड़े बैंक से लूट हुई है…

मुजफ्फरपुर में सोमवार को ग्रामीण बैंक से 10 लाख रुपए की लूट हुई है। हथियार से लैस 3 अपराधी दोपहर 2:30 बजे वारदात को अंजाम देने आए थे।

बैंक में घुसते ही अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बना लिया। बैंक कर्मियों से कैश के बारे में पूछा… कैश की जानकारी नहीं देने पर बदमाशों ने बैंक स्टाफ को थप्पड़ मारे।

उसके बाद अपराधी लॉकर से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ की है।सूचना पर वरीय अधिकारी और गायघाट थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है…

गायघाट थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि, 3 अपराधियों ने ग्रामीण बैंक से लूट की है। जिस तरफ अपराधी भागे हैं, उधर भी छापेमारी चल रही है।

खबर अपडेट हो रही है

Related posts

BJP विधायक को स्पीकर ने 2 दिनों के लिए किया निलंबित, माइक तोड़ने का है आरोप…

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार !… नवादा,रोहतास के बाद जहानाबाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, सरेआम दिनदहाड़े पेट्रोल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो