Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सम्राट चौधरी को नीतीश का जवाब, कहा- कहिए न करा दे.. जहां चाहें मिट्टी में मिला दे…

पटना में आयोजित भामासाह जयंती समारोह के मौके पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मंच से एलान किया कि वे नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन को मिट्टी में मिला देंगे। अब सम्राट के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कह दिया है कि अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। सीएम ने कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्दि नहीं है, इसलिए बिना मतलब का बात बोलते रहते हैं…

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वीर कुंअर सिंह की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी को तीखा जवाब दिया..

नीतीश ने कहा कि अब जब वो कह रहे हैं तो…कहिए कि करा दो। इस तरह का बात तो हम कभी नहीं बोलते हैं। जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए कि उसको बुद्धि नहीं है। उनसे कहिए कि जो मन में आए बोलते रहे हैं और जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें।

उनकी जो ईच्छा आए वह करें।नीतीश ने कहा कि आज कल जो ये सब इतना बोल रहा है, किसी को कोई बुद्धि नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कितना सम्मान करते हैं और सब दिन प्रशंसा करते रहे हैं लेकिन इन सबको उससे कुछ मतलब नहीं है…

वहीं विपक्षी एकता के सवाल पर नीतीश ने कहा कि ई सब चीझवा के बारे में अभी पूछने की क्या जरूरत है, सब कर लेंगे तो बता देंगे। बीजेपी का लोग फालतू बात बोलते रहता है। हम तो सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। हम शुरू से इस बात को कहते आ रहे हैं कि हमारी कोई ईच्छा नहीं है।

हम अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के हित की बात सोंच रहे हैं। अभी तो सब देश का इतिहास बदलने के चक्कर में लग गया है। जो इतनी बड़ी आजादी की लड़ाई हुई उसके बारे में नई पीढ़ी के बच्चों को पता होना चाहिए…

सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग तो आजकल सबकुछ बदल देना चाहते हैं, इसलिए तो अगल हो गए। अब जब सबलोग एक साथ हो जाएंगे तो देश सुरक्षिर रहेगा।

वहीं पीएम मोदी के यह कहने पर कि कुछ लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हैं, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे क्या कहते हैं उन्हीं से पूछ लीजिए, हमको कुछ कहने का क्या जरुरत है। हमको जितना कहना है वो तो कह दिए हैं।

नीतीश ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी पर कब्जा हो गया है, जो पुरानी चीजें हैं उन्हें खत्म किया जा रहा है। बड़े बड़े लोगों ने कितना काम किया लेकिन सबकुछ भूला दिया जा रहा है। इसलिए पूरे देश में विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं, मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए…

Related posts

मंत्री आलोक रंजन ने संभाला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का पदभार, कहा – कला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे बिहार के कलाकार…

Bihar Now

Money Australian Pokies Free Games

Bihar Now

अनुराग हत्याकांड का आखिर दोषी कौन ?… CID व FSL की टीम पहुंची मुंगेर, 2 साल पहले हुई थी अनुराग की हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो