Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सवाल पूछने पर भड़के जदयू नेता आरसीपी सिंह, पत्रकार को दी पढ़ने लिखने की नसीहत…

पटना: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है. इसके बाद से ही राज्य के कई इलाकों में धारा 144 लागू है. केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया है. दोनों नए केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के मामले पर कई विपक्षी दल सरकार के पक्ष में खड़े दिखे, तो सहयोगी जदयू ने साथ नहीं दिया. इस पर पार्टी की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. हालांकि 370 पर सवाल पूछे जाने पर इन दिनों जनता दल यूनाइटेड के नेता भड़क जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया शनिवार को पार्टी दफ़्तर में पार्टी में सामने आया. दरअसल, पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह से जब एक पत्रकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सवाल पूछा तो वे ‘तू-तड़ाक’ पर उतर आए…

पत्रकार ने जब आरसीपी सिंह से जम्मू-कश्मीर पर पार्टी का स्टैंड जानना चाहा और कहा कि आप हमेशा यू-टर्न ले लेते हैं, तो वे बिफर गए. आरसीपी सिंह ने कहा, ‘तुमको यू पता है…कितने नंबर पर यू आता है…कुछ नहीं पता है…पहले समझो…कुछ पढ़ा-लिखा करो.’

Related posts

कोरोना खौफ के बीच बिहार में भूकंप के झटके, देर रात डोली धरती…

Bihar Now

बीजेपी के सम्राट का तंज, कहा – जब पक्षी ही उड़ गया, तो विपक्षी एकता क्या होगा ?… बिहार में महाराष्ट्र जैसा हाल होगा…

Bihar Now

Australian Online Casino 10 Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो