Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सामने आई एक कलयुगी बहू की काली करतूत,अपने ही सास के शरीर पर डाला खौलता पानी…

बेगूसराय में एक कलयुगी बहू की काली करतूत सामने आई है जिसमें मामूली विवाद को लेकर बहु ने अपने ही सास के शरीर पर खौलता पानी डाल दिया जिससे सास बुरी तरह घायल हो गई । घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है

। बाद में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पीड़िता रेखा देवी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से पीड़िता की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।

छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा गांव कि इस घटना में गोपाल शर्मा के पुत्र ने अपने पिता को 5 सौ रुपये भेजे थे और पोते के लिए किताब खरीदने की बात कही थी । लेकिन गोपाल शर्मा ने वह पैसे अपने पोते को दे दिए और कहा खुद ही किताब खरीद लाना । पोते ने किताब खरीद भी लिया और बचे हुए सौ रुपए बचे वह अपने दादा गोपाल शर्मा को वापस कर दिए और कहा कि जब मैं स्कूल जाने लगूंगा तब दादा जी यह पैसा मुझे देना।

लेकिन जैसे ही गोपाल शर्मा के का पोता अपने घर पहुंचा तो मां ने उसे पैसे का हिसाब मांगा। फिर लड़के के द्वारा बाकी पैसे दादा को वापस करने की बात बताई गई इसी से आक्रोशित होकर गोपाल शर्मा की पुत्र वधू दरवाजे के समीप आकर गोपाल शर्मा से लड़ने लगि।

अपने पति और पुत्र बधू को झगड़ते देख पीड़िता रेखा देवी ने बीच बचाव करने की कोशिश की इसी से आक्रोशित होकर गोपाल शर्मा के पुत्र बधू ने अपनी सास रेखा देवी पर खौलते पानी से हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव के लोगों के बीच इस कलयुगी बहू की के करतूत की चर्चा भी जोर पकड़ ली है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

दरभंगा में जिंदा बम बरामद, निर्माणाधीन घर से 7 जिंदा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : आरा के बालू घाट पर फायरिंग, दो पक्षों में जमकर फायरिंग, फायरिंग में एक बच्चा जख्मी…

Bihar Now

BSNL को मात दे जियो बना वायर्ड ब्रॉडबैंड का सरताज, लॉन्च के 2 साल के अंदर ही जियो फाइबर टॉप पर…

Bihar Now