Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सारण में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, हिंसक झड़प में हुई मौत के बाद सरकार ने उठाया कदम… घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद…

बिहार के सारण में चुनावी रंजिश के बाद तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है. गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसके बाद 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है…

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी.

इसी घटना के बाद अगले दिन मंगलवार की सुबह दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक शख्स की जान चली गई. मृतक का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है. दो युवकों का पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है.

अब इस मामले में मृतक चंदन के पिता नागेंद्र राय ने कहा है कि उनका बेटा पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था. उन्होंने बताया कि उन्हें फोन कर किसी ने जानकारी दी कि उनके बेटे को गोली लग गई है.

मृतक के पिता नागेंद्र राय ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद वो तुरंत अस्पताल में पहुंचे, जहां उनके बेटे को भर्ती कराया गया था. गोली कैसे लगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो वहां मौजूद नहीं थे और इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए बाद में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है.

पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की शुरुआत सोमवार (20 मई) को आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद शुरू हुई.

बताया गया कि रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर जाने के की वजह से कल भी जमकर हंगामा हुआ था. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है.

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज तमिलनाडु दौरा कैंसिल, अकेले तेजस्वी यादव हुए रवाना …

Bihar Now

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ अपराधी, बैंक से पैसा निकाल घर जा रही महिला से लाखों की लूट..थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो