Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हिंसक झड़प,3 घायल… पुलिस की हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत…

आजतक आपने देखा होगा भाई भाई की लड़ाई,आपने देखा होगा सम्पति की लड़ाई,किसी बात को लेकर युवाओं की लड़ाई देखी होगी।मगर आज जो लड़ाई आपको दिखाने जा रहे हैं शायद आपने ये लड़ाई नही देखी होगी।जी हाँ ये लड़ाई बेगुसराय में उसमें भी नगर थाना के गेट के ठीक सामने ये युद्ध शायद आपने नही देखा होगा।
बेगुसराय में आज सीमा विवाद को लेकर किन्नर के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें दोनों गुटों से 3 किन्नर घायल हो गए । घटना नगर थाना क्षेत्र की है । बाद में किन्नरों का जमावड़ा नगर थाने पहुंच गई और हो हंगामा करने लगी । लेकिन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने अपने विवेक का परिचय देते हुए इन्हें समझा-बुझाकर किन्नरों को शांत कराया । दरअसल बक्शीश वसूलने के लिए किन्नर के दो गुट अलग-अलग इलाके में जाते थे लेकिन हाल के दिनों में कुछ किन्नरों के द्वारा एक दूसरे के इलाके में भी प्रवेश किया जाने लगा था । इसी बात से किन्नर के दोनों गुट आपस में भिड़ गए थे। फिलहाल पूरे मामले को शांत करा लिया गया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

JDU में वापस लौटेंगे शरद यादव, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज !…

Bihar Now

बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक कर दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

दरभंगा में आज से चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव शुरू:राज्यपाल ने किया उद्घाटन, भारतीय संस्कृति और वैश्विक समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो