Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल में एक व्यापारी से 10‌ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित मुंशी ने बताया कि वो कलेक्शन करके करीब दस लाख रुपए लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे तभी लिटियाही गम्हारिया मार्ग में बसहा के समीप यह घटना घटी है। पीड़ित मुंशी दीपक कुमार छपरा निवासी हैं जो कोयला व्यापारी के मुंशी है ..

उन्होंने बताया की दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, बताया की उन्हे ओवरटेक करके अपराधियों ने रोका फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। जब तक वो कुछ समझ पाते एक अपराधी ने उनके कनपटी पर हथियार सटा दिया। जिसके बाद अपराधियों ने उनसे दस लाख रुपए और मोबाइल लेकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित दीपक डरे और सहमे हुए हैं।

घटना की जानकारी उन्होंने पिपरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे अपराधियों का कोई सुराग मिल सके।

 

Related posts

कारगिल के शहीदों को सलामी,22 साल पूरे होने पर पटना के कारगिल स्मारक पर दी गई सलामी… नम आंखों से याद किए गए वीर जवान..

Bihar Now

हिन्दी रत्न सम्मान से नवाजे गए मधेपुरा के प्रो. के.पी.यादव… विश्व हिन्दी दिवस पर विशिष्ठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानित…

Bihar Now

लोक आस्था के महापर्व पर किट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डॉक्टर सामंता भी रहे उपस्थित…     

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो