Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणियों से चुनाव आयोग बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां विपक्ष के भावनाओं के अनुरूप” …

पटना  ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि विशेष गहन पुनरिक्षण ( एस आई आर) पर दायर याचिका पर आज सुनवाई करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की है उससे चुनाव आयोग बेनकाब हो गई है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता पुनरीक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड को भी शामिल करने के लिए कहा है जिसकी मांग विपक्ष लगातार करता आ रहा है। इससे जो लोग गरीब-गुरबों , दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की मंसुबे पाले हुए थे उन्हें गहरा सदमा लगेगा।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय की यह टिप्पणी कि ‘ जो डाक्यूमेंट चुनाव आयोग द्वारा मांगा जा रहा है, वो मेरे पास भी नहीं मिलेगा ‘ चुनाव आयोग के असली चेहरे को उजागर करने के लिए काफी है। विपक्ष लगातार इस सवाल को उठाते रहा है। जिसे माननीय न्यायालय ने भी स्वीकार किया है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कुछ सवालों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है और अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई का डेट निश्चित किया है। इस पर भाजपा और एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया ‘अपने आप मुंह चीढाने ‘ वाली कहावत को हीं चरितार्थ कर रहा है।

Related posts

Pokie Machines In Adelaide Cbd

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी, दो लोग घायल…बदमाशों में “खाकी” का खौफ क्यों नहीं ?

Bihar Now

Breaking : इंतजार खत्म, spicejet का पहला विमान (बेंगलुरु) दरभंगा एयरपोर्ट पर किया लैंड, दरभंगा से हवाई सेवा शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो