Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के धनकुबेर अफसर के घर SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला… 

पटना: बिहार के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ ऐक्शन का दौर लगातार जारी है। गुरुवार सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार के एक और भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने एक साथ पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में छापेमारी कर दस्तावेज खंगाल रही है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की यह बड़ी कार्रवाई शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के ठिकानों पर हो रही है। कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर थे तैनात। शिक्षा विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रीजनल डेप्युटी डायरेक्टर तिरहुत प्रमंडल में हैं कार्यरत।

वीरेंद्र नारायण पर 3 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि स्पेशल विजिलेंस की टीम गुरुवार तड़के वीरेंद्र नारायण के पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर अचानक से रेड मारने पहुंची। तीनों जगहों पर इनके ठिकानों पर बाहर से आने जाने पर रोक लगा दी है। टीम पूरे मकान को खंगाल रही है।

टीम घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है। इसके अलावा घर में रखे लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र नारायण के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

Big Breaking : आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी, दर्जनों राउंड चली गोलियां…

Bihar Now

Bihar Now

I.N.D.I.A गठबंधन की दिल्ली में होने वाली कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे ललन सिंह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो