Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Exclusive : पुलिस के हत्थे चढ़ा कोसी के आतंक का सरगना व चर्चित रामानन्द यादव हत्याकांड का आरोपी पारो यादव व सरविन्द यादव…सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…

सहरसा – चर्चित रामानन्द यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपी को एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाकर बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान जिले के सुखासनी गाँव निवासी पारो यादव एवं खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र निवासी सरविन्द यादव के रूप में हुई है।

ज्ञात हो कि बीते 08 अप्रैल को कोसी का आतंक कहे जाने वाले रामानन्द यादव उर्फ पहलवान को बेलाही-कबीरा काली मंदिर के समीप सरेशाम अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था।

इस सम्बंध में रामानन्द यादव के परिजनों ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मुठभेड़ में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु जिले में विशेष अभियान छेड़ रखा था।

मुठभेड़ के डेढ़ महीने के अंदर इस कांड के मुख्य आरोपी परमानंद उर्फ पारो यादव एवं सरविन्द यादव को गिरफ्तार कर सहरसा पुलिस चैन की सांस ली है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पर सहरसा एवं खगड़िया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग दो दर्जन हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गए अपराधी के पास से रायफल एवं कारतूस भी बरामद किया है। सूत्रों की माने तो दोनों अपराधी को पुलिस ने अंतरजिला क्षेत्र से पीछा कर तकनीकी सेल की मदद से सहरसा जिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला के नाम से जारी लाइसेंसी 3.15 बोर का राईफल भी बरामद किया है।

दोंनो दुर्दांत अपराधी की गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस ने कोसी दियारा क्षेत्र के लोगों को दिए वादे को पुरा किया है। जहां एक तरफ पुरा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है।

वहीं सहरसा पुलिस वैश्विक महामारी कोरोना के साथ-साथ दिन-रात एक कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर जनता का दिल जीतने में सफलता पाई है।

एसपी राकेश कुमार ने बिहार नाउ से बात करते हुए इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है साथ ही उन्होंने शाम चार बजे और ज्यादा जानकारी देने की बात कही है…

बी एन सिंह पप्पन,कोसी क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ , सहरसा

Related posts

दरभंगा से चलने वाली ट्रेन को किया रद्द, कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित…

Bihar Now

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, कांग्रेस बोली- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे… पटना में धरना पर बैठे कांग्रेसी नेता..

Bihar Now

Breaking : कोचिंग सेंटर पर बमबाजी व पथरबाजी , 2 घायल…दहशत का माहौल…

Bihar Now