Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत दो प्रवासी मजदूरों की मौत, कई घायल…

समस्तीपुर के उजियारपुर में अहले सुबह प्रवासी मजदूरों से भरी बस व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बस के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़ी सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरी।

घटना में जहां एक प्रवासी मजदूर सहित बस चालक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद ट्रक का खलासी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस और सदर अस्पताल से मेडिकल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

इसमें स्थानीय युवकों ने भी साथ दिया। घटना में एक दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी हो गए हैं जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक मजदूर की पहचान
कटिहार जिला के बलिया बेलान थाना क्षेत्र के निवासी मो. माजिद (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं ड्राइवर भी कटिहार का ही रहने बल बताया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है। बस में सवार मजदूरों ने बताया कि 32 लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बीती रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरे। जहां से सभी एक बस में सवार होकर कटिहार जा रहे थे कि रास्ते में घटना घट गई।

बस मुजफ़्फरपुर से कटिहार कोवरेंटाइन सेंटर व ट्रक बेगूसराय से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। ऐसे में लोगों का कहना है की सामने से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर बस में जोरदार टक्कर मार दिया।

श्री राजपूत, बिहार नाउ, समस्तीपुर

म, प्र््र्र्््र््र्र््र््र्र्््र््र्र

Related posts

केंद्र सरकार पर नीतीश का हमला .. कहा – इतिहास बदलने में जुटी है बीजेपी, नए संसद भवन की कोई जरूरत नहीं…

Bihar Now

नए पैटर्न पर आधारित BPSC का मैन्स परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा – डॉ .कृष्णा सिंह….

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर का असर, DGP गुप्तेश्वर पांडे ने सासाराम में पदस्थापित महिला कांस्टेबल से की बात, किया हौसला अफजाई…

Bihar Now