Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अपराध को अंजाम देने से पहले ही फिर गया बदमाशों के मंसूबे पर पानी… युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा स्कार्पियो पर सवार 4 बदमाश हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे…

सहरसा – जिले के पतरघट ओ०पी क्षेत्र पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने उजले रंग की स्कार्पियो पर सवार होकर चार बदमाश हरबे-हथियार से लैस होकर मधेपुरा से ओ०पी क्षेत्र पहुंच रहें हैं।

प्राप्त सुचना के आलोक में ओपीध्यक्ष अजीत कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कहरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त गाड़ी को रोककर तलाशी लेनी शुरू किया। जिसमें मधेपुरा जिले के भिरखी निवासी परवेज आलम, मो. सिवान, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मो. आसिफ रिजवान एवं महर्षि मेंही चौक निवासी जमीर राज को एक लोडेड देशी पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, पाँच मोबाईल, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड बरामद किया। गाड़ी पर सवार चारो व्यक्ति पर पुर्व से एटीएम फ्रोडिंग का मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पतरघट बाजार में संचालित एस०बी०आई के सी०एस०पी० केंद्र संचालक प्रतिदिन धबौली शाखा से रुपया प्राप्त कर पतरघट के सीएसपी केंद्र का संचालन करते हैं। विगत दो दिनों से एक चार पहिया वाहन जिसका निबन्धन संख्या BR 43P – 1723 जिस पर युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष मधेपुरा का बोर्ड लगा हुआ था।

उसके द्वारा पीछा किया जा रहा था। गुरुवार को यह सूचना पुलिस को मिली। जिसके आधार पर ओपीध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए कहरा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जिस दौरान उक्त चार पहिया वाहन जिसका निबन्धन संख्या BR 43P – 1723 को रोककर चेकिंग की गई तो चारो वाहन सवार बदमाशों को पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, पाँच मोबाईल, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड बरामद किया साथ ही उजला रंग का स्कार्पियो जिसका निबन्धन संख्या BR43P – 1723 को भी जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में गिरफ्तार चारो अभियुक्तों के द्वारा 67 हजार का एटीएम फ्रोडिंग किया गया था। इसका सत्यापन CCTV फुटेज एवं कांड के वादी द्वारा सत्यपनोपरांत इस सम्बंध में सौरबाजार (पतरघट ओ०पी) थाना कांड संख्या – 221/19 दिनांक 02/06/2019 धारा-419, 420 भा० द० वि० दर्ज था जिसमें इनलोगों की तलाश थी। पुलिस के गिरफ्त में आये सभी बदमाश मधेपुरा जिला के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, पतरघट ओपीध्यक्ष अजित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन,कोसी प्रक्षेत्र क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा..

Related posts

Bihar Now

चिराग पासवान के NDA में शामिल होने पर बोले प्रशांत किशोर; कहा- बिहार की राजनीति की यही सच्चाई, छोटे दल एक-दो सीट और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए करते हैं जोड़-तोड़ की राजनीति…

Bihar Now

अपराधी से लड़ते हुए सहरसा के लाल “फारुख ” हुए शहीद, घर में मौत की सूचना के बाद मचा कोहराम

Bihar Now