Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुज़फ़्फ़रनगर में पंजाब से बिहार पैदल जा रहे गरीब मजदूरो को रोडवेज की बस ने कुचला,6 की मौत,4 घायल…

जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पंजाब से अपने प्रदेश बिहार वापस लौट रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया जिसमें 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जब जी 4 मजदूर घायल हो गए..

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है..

वहीं पुलिस ने मौके से सभी 6 मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सभी मजदूरों की पहचान हो गई है जिसके बाद पीछे से पैदल आ रहे सैकड़ों मजदूरों को पुलिस ने ट्रक व अन्य वाहनों में बैठा कर आगे के लिए रवाना कर दिया…

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर किठाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां मुजफ्फरनगर- देवबंद – सहारनपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने 10 मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और 4 मजदूर घायल हो गए हैं..

भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में भेजने का काम किया जा रहा हो मगर कुछ मजदूर है जो भूखे प्यासे पैदल ही अपने प्रदेश के लिए निकल रहे हैं…

जनपद मुजफ्फरनगर में अक्सर पंजाब और हरियाणा में काम करने वाले बिहार मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मजदूर रात के अंधेरे में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि इन मजदूरों को दिन में पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है..

नगर जनपद मुजफ्फरनगर में आज एक ऐसा भीषण हादसा हो गया जिससे आम इंसान की रूह कांप जाए दरअसल मुजफ्फरनगर सहारनपुर देवबंद मार्ग पर पंजाब से चलकर बिहार को जाने वाले सैकड़ों मजदूरों के जत्थे पैदल ही जा रहे हैं..

बुधवार रात ऐसे ही 10 लोगों के एक जत्थे को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया यह रोडवेज बस आगरा से सहारनपुर प्रवासी मजदूरों को छोड़ कर वापस आगरा लौट रही थी..

जानकारी के अनुसार बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और जैसे ही यह बस सहारनपुर की थाना देवबंद क्षेत्र की घलोली चेक पोस्ट को पार कर मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में घुसी तो टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पहले रोडवेज बस ने इन मजदूरों को कुचल दिया..

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या यूपी 85 ए टी 0911 का ड्राइवर राजवीर पुत्र बालू बाबूलाल निवासी सुहाग नगर फिरोजाबाद बस को लेकर फरार होने लगा मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया..

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है..

जबकि मृतक वीरेंद्र पुत्र श्यामनाथ निवासी बख्तियारपुर पटना बिहार, हरेश पुत्रवती दुलारपुर गोपालगंज बिहार, विकास पुत्र हरेश साहनी दुलारपुर गोपालगंज बिहार, हरेश पुत्र जगत सिंह खजूरिया गोपालगंज बिहार, वासुदेव सिंह पुत्र जवाहर सिंह गोपालगंज बिहार, गुड्डू कुमार पुत्र बूंदा भोजपुर बिहार, की मौके पर ही मौत हो गई..

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है..

वहीं मुख्यमंत्री ने जनपद मुज़फ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है..

*सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए*

*मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था की जाए*

*मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु. तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु. की आर्थिक मदद के निर्देश*

*मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुज़फ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, मुजफ्फरनगर

Related posts

“सादगी में डूबे जज़्बातों की बेमिसाल किताब – ‘हमनशीं’*… दिल से निकली ग़ज़लें, इंसानी जज़्बातों का सजीव आईना – आनंद कौशल की ‘हमनशीं !.

Bihar Now

तीसरी बार मोदी सरकार !… 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी !…

Bihar Now

“खुल गया दरभंगा में AIIMS” !…. PM मोदी के दावों को तेजस्वी यादव ने बताया झूठा… आखिर सच क्या और कौन ?…

Bihar Now