Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सुशील मोदी द्वारा कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताना हास्यास्पद, RSS ने कभी किसी दलित को संघ प्रमुख नही बनाया – कांग्रेस…

पटना : कांग्रेस विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने भाजपा नेता सुशील मोदी के द्वारा कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताने पे गंभीर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा की मोदी जी को जानकारी का आभाव है, उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार में प्पिछड़ा वर्ग से आनेवाले नेता दारोगा प्रसाद राय को सर्व प्रथम मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाया और उसी तरह सेअल्पसंख्यक वर्गसे आनेवाले नेता  अब्दुल गफूर को भी मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाया, राज्य को प्रथम दलित मुख्यमंत्री श्री भोला पासवान शास्त्री के रूप में कांग्रेस ने दिया,
कांग्रेस ने स भी वर्ग के नेताओ जिसमे भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, कायस्थ समाज शामिल हैं को भी मुख्यमंत्री बनाया।

भाजपा पे दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सुशील मोदी से पूछा कि क्या कारण है कि आजतक संघ प्रमुख के पद पर कोई दलित वर्ग का आदमी क्यों नहीं बैठा?
मोदी से पूछा की दलित नेता बंगारू लक्ष्मण को भाजपा अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया?

उन्होंने भाजपा पे पिछड़ा विरोधी होने का आरोपलगाते हुए मोदी से पूछा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर जी की सरकार को किसने गिराया?क्या यह सच नहीं कि भाजपा ने स्व ठाकुर की सरकार को गिराया।

कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आज भी निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी कार्यरत हैं तथा पिछड़े वर्ग के नेता अभी भी कर्नाटक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं,और हाल फिलहाल तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पे पिछड़े वर्ग केकोंग्रेस नेता ही बैठे थे।

उन्होंने मोदी से पूछा की वेराहुल गांधी पे निराधार आरोप लगाने के बजाए ये बताएं की भाजपा ने क्यों जातीय गणना का विरोध किया?

Related posts

500 Free Online Casino Bonus

Bihar Now

Breaking : कोरोना को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान…बिहार के सभी स्कूल 18 अप्रैल तक बंद, शाम 7 बजे तक ही खुलेगी दुकानें….धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए किया गया बंद..

Bihar Now

सम्राट चौधरी को नीतीश का जवाब, कहा- कहिए न करा दे.. जहां चाहें मिट्टी में मिला दे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो