Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सूरत से श्रमिकों को बरौनी लेकर पहुंची ट्रेन, लोगों के चेहरे पर छलकी खुशी…

बिहार सरकार की पहल पर अब प्रदेशों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों को लाने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी कड़ी में आज गुजरात के सूरत से एक विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन बरौनी स्टेशन अहले सुबह पहुंची है ।

22 बोगियों को लेकर चली इस ट्रेन में तकरीबन 12 सौ से अधिक श्रमिक है । बरौनी स्टेशन पहुंचने के बाद श्रमिकों को सर्वप्रथम स्कैनिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा उसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से अपने-अपने गृह जिलों में भेजा गया। प्रशासन के द्वारा सड़क मार्ग से भेजने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।

गौरतलब है कि इस ट्रेन में 36 जिलों के श्रमिक मौजूद हैं । जिला प्रशासन के द्वारा आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर ही पानी ,नाश्ते के पैकेट भी दिए गए । खास बात यह है कि श्रमिक अपने घर पहुंच कर काफी खुश हैं तथा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

K K Pathak के औचक निरीक्षण से दरभंगा के स्कूलों में मचा हड़कंप, शौचालय बंद होने पर प्राचार्य का वेतन बंद… शिक्षा में सुधार संबंधित दिए कई दिशा निर्देश…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट 5 घंटे लेट, यात्रियों ने काटा जबरदस्त बवाल…

Bihar Now

“अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता, सांसद भी बनाएगा”… चुनावी सभा को संबोधित करते बोले मुकेश सहनी…

Bihar Now