Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहार

स्मार्ट क्लास का प्रमुख ने किया उद्घाटन

 

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

मध्य विद्यालय बिहरा के प्रांगण में प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ माखन यादव ने स्मार्ट क्लास का फीता काट कर उद्घाटन किया। मंच का संचालन करते हुए शिक्षक निरंजन कुमार ने स्मार्ट क्लास से संबंधित कई बातों को सबके सामने रखा। वहीं सभी को संबोधन करते हुए प्रमुख ने कहा कि बदलते जमाने के अनुसार बच्चे को बेहतर शिक्षा मिलना चाहिए। आज डिजिटल का दौर है और बच्चे इसके माध्यम से बेहतर पढ़ाई कर सकते है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेजनारायण कुमार ने बताया कि नोवीं और दशवीं के बच्चे को अब पूर्ण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान स्मार्ट क्लास के माध्यम से दिया जायेगा। बच्चे की पढ़ाई पढ़ाते वक़्त कहीं रुक न जाये इसके लिए विभाग ने विद्यालय को बेहतर इन्वर्टर और बैट्री उपलब्ध करवा दिया है। स्मार्ट क्लास में बच्चे को प्रत्येक दिन विभिन्न विषयों की पढ़ाई करायी जायेगी। स्मार्ट क्लास के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीण व शालिग्राम देव , सुशील पांडेय , बिरजू महतो , बलराम मिश्र , चिरंजीव झा , मोनू पांडेय , आदि लोग मौजूद थे जबकि शिक्षक विजय कांत झा , नवीन कुमार झा , पवन पासवान , रानी कुमारी , मनीषा कुमारी , ललन कुमार , रतन साह आदि शिक्षक इसमें शामिल थे।

Related posts

Newest Online Casinos New Zealand

Bihar Now

बालासोर रेल हादसे की CBI जांच शुरू, मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी…

Bihar Now

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब साल में 2 बार दे सकेंगे परीक्षा… शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो