Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

हवन के जरिए सियासी हमला !… “बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने वाला कलंकित प्रधानमंत्री स्वाहा “

बिहार में मौसम के साथ साथ सियासी तापमान इन दिनों काफी गरम है…नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर जो सियासी बवाल मचा, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है… बीजेपी केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल करार दे रही है, तो वहीं जेडीयू केंद्र सरकार व मोदी तमाम मुद्दों पर घेरने की पूरजोर कोशिश कर रही है…

बयानों का वार पलटवार, पोस्टर के जरिए वार पलटवार आपने देखा होगा, लेकिन आज जेडीयू ने सियासी हमले करने का तरीका बिलकुल अलग अपनाया है … जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए हवन का आयोजन किया…

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार अपने पटना आवास पर हवन करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला .. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किए गए तमाम वायदा व घोषणा को हवन के जरिए जनता के सामने रखा है …

उन्होंने पुलवामा में मारे गए सैनिक का मुद्दा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा सहित कई मुद्दे को हवन के जरिए रखा .. इस दौरान जेडीयू के कई नेता व कार्यकर्ता हवन में मौजूद रहे ..

Related posts

Live Pokies For Fun With Bonus

Bihar Now

Casino Welcome Bonus 1000 Best Uk

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी भरे गढ्ढे में पलटी, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो