Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

“अखबारों की सुर्खियां बटोरना ही कांग्रेस विधान पार्षद का लक्ष्य”

युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी ने प्रेमचंद्र मिश्रा के बयान पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि अखबारों की सुर्खियाँ बटोरना ही काँग्रेस विधान-पार्षद का लक्ष्य है, उनको जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है ।

उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि आपदा मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पर जो विपक्ष आरोप लगा रहा है, वो पहले खुद अपने गिरेबान को देखें । कुछ विपक्षी लाउड स्पीकर सिर्फ प्रलाप कर मीडिया में आना चाहते हैं ।

अजय नारायण चौधरी ने कहा कि अभी भी इस विपत्ति के समय विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है । मुख्यमंत्री जी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं । काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, आपदा मंत्री जी मुख्यालय में ही रहकर सभी कामों की समीक्षा कर रहे हैं । मुख्यमंत्री जी और उनकी टीम बोलने में नहीं करने में विश्वास करती है ।

अजय नारायण चौधरी ने कहा कि एक दल के लाउड स्पीकर हैं, जो आपदा में मीडिया में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं । उनको अपनी कार्यशैली दिखती नहीं है, पिछले वर्ष जब बाढ़ आई थी उनके गाँव में भी तटबंध टूटा था तब तो वो खुद गृह जिला को छोड़िए अपने गांव के लोगों का भी सुध लेने नहीं गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को अभी के समय में कम से कम सकारात्मक सोच रखना चाहिए । बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पर निशाना साधा था ।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

दरभंगा एम्स विवाद पर केंद्र को नीतीश कुमार की दो‌ टूक, बोले मुख्यमंत्री – नहीं बदलेगी दरभंगा में एम्स की जगह…

Bihar Now

अभी-अभी सड़क निर्माण कार्य में लगे 2 निजी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

किसान को इंग्लिश बोलता देख भड़के नीतीश, पूछा- इ क्या मतलब है जी.. इंग्लैंड में रहते हो क्या?… ­

Bihar Now