Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, एक बच्चे की मौत, पुलिस पर पथराव…

नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके का  रसलपुर गांव उस समय रन क्षेत्र में तब्दील हो गया जब रास्ते के विवाद में गोलीबारी होने लगी जिससे एक 14 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई |

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस के ऊपर भी इन लोगों ने पथराव कर दिया | दरअसल पूरा मामला यह रास्ते के विवाद का है जहां 2 जाति के लोगों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था एक  जाति के लोग जबरन निजी जमीन पर रास्ते का निर्माण शुरू कर कर दिया | जिससे यह  विवाद बढ़ गया | इस गोलीबारी में बुलाकी रजक का १४ वर्षीय पुत्र शंकर कुमार की मौत हो गई है |  इस घटना के बाद गांव में दो जाती  के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है

| मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं | पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

दीपक विश्वकर्मा, बिहार नाउ, नालंदा

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर EOU की एडवाइजरी, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी….

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…

Bihar Now

Breaking : पटना और दरभंगा में NIA की छापेमारी, दरभंगा से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो