Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

मामला टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला की घटना

आरा – शहर के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला में मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर तरी मोहल्ला निवासी शेखर कुमार का 16 वर्षीय पुत्र अंशु राज है। वही जख्मी किशोर ने बताया कि आज शाम बाजार से चना खरीद कर घर जा रहा था। उसी घर के समीप कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग किया जा रहा था।उसे लगा कि बम फटा है।फा

के दौरान उसे गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी को गोली दाहिने हाथ में लगी है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

 

Related posts

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी…

Bihar Now

यूक्रेन में फंसे बिहार के 7 विद्यार्थियों को लाया गया पटना, एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने किया स्वागत…

Bihar Now

हिन्दी रत्न सम्मान से नवाजे गए मधेपुरा के प्रो. के.पी.यादव… विश्व हिन्दी दिवस पर विशिष्ठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो