Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

इंसाफ की सुबह …

नई दिल्ली: शुक्रवार की सुबह इंसाफ की सुबह रही। आज निर्भया के दोषियों को इंसाफ मिला। सात साल के लंबे अंतराल के बाद चारों दोषियों को आज सुबह फांसी दे दी गयी।

सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है। मामले के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। इन्हें दिल्ली के तिहांड जेल में फांसी दी गई। तिहाड़ जेल में ने चारों दोषियों के शव का परीक्षण कर मौत की पुष्टि की।

चारों शव का हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया..  चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। जेल के बाहर लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। इसे लेकर निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। हम सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि कोई भी ऐसे मामलों में देरी की रणनीति न अपना सके।

जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार इसके कुछ ही देर बाद चारों शव को हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।

Related posts

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, एक की मौके पर ही मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूसरा…

Bihar Now

Big Breaking : बाहर फंसे छात्रों व प्रवासी मजदूरों के लिए स्वराज्य आने का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने दिए स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश…

Bihar Now

नायक के अंदाज़ में दिखे नीतीश कुमार !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो