Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उपचुनाव के लिए मतदान शुरु, 24 अक्टूबर को मतगणना…

बिहार की पांच विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. इन सीटों पर मतदान के चौथे दिन 24 अक्टूबर को मतगणना होग

बिहार में सोमवार (21 अक्टूबर) को पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है. सीवान जिले के दरौंदा विधानसभा सीट से एनडीए के अधिकृत प्रत्यशी जदयू के नेता और सीवान की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन बीजेपी नेता कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास यहां निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए हैं.

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राबिया खातून को चुनावी मैदान में उतारा है लेकिन महागठबंधन के घटक दलों में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी अजय राय के रूप में अपना प्रत्याशी उतारकर महागठबंधन का खेल बिगाड़ने में जुटा है.

इसी तरह, उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी महागठबंधन में शामिल दो घटक दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने यहां जफर आलम को प्रत्याशी बनाया है लेकिन यहां भी महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने दिनेश यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

बेकसूर की मौत का जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, सवालों के घेरे “सु”शासन ?…

Bihar Now

DGP के निकलने के चंद घंटे बाद ही दबंगों ने एक 6 वर्षीय बच्चे को मारी गोली, हालात गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो