Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग… शराबबंदी के बावजूद बाजारों में शराब उपलब्ध कैसे, जिम्मेवार कौन ?

बिहार सरकार के निर्देश एवं जिला प्रशासन के तत्परता के बावजूद शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने भी शराब माफियाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है…

इसी कड़ी में उत्पाद विभाग के द्वारा भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार को एक्साइज विभाग की पुलिस देर शाम तकरीबन 9 बजे में एक तारी खाना में छापेमारी करने पंहुची थी और छपेमारी वक्त भगवानपुर गांव के गोबिंद कुमार चौधरी एवं अनुरुद्ध को पकड़ लिया …

बताया जा रहा है कि रविवार को उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी की भगवानपुर स्थित तारीखाना में कुछ देसी शराब कारोबारियों के द्वारा शराब बेचा जा रहा है…

इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में छापेमारी की तो वहां से दो युवक को गिरफ्तार किया । स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति को एक्साइज विभाग ने तारीखाना से पकड़ा तो दूसरे व्यक्ति को किसी के शादी के मटकोरा से पकड़ा, इसी दोनों व्यक्ति को एक्साइज विभाग की पुलिस द्वारा पकड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का जमकर विरोध करने लगा और बांस ईट पत्थर फेंक कर पुलिस को खदेरना शुरू कर दिया।

एल माहौल को बिगड़ता देख एक्साइज विभाग के पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और दोनों पकड़े गए व्यक्ति को साथ ले गए।फायरिंग होते ही उस जगह भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया । लोग इधर-उधर भागने लगा जान बचाकर। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब आधे दर्जन राउंड फायर कर किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे । जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है..

वही घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआई विनीत कुमार झा पहुंचकर घटना की जांच की एवं घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस एवं कई खोखा बरामद किए हैं ।

इधर भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया जिस कारण आत्म रक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है फिलहाल पुलिस सभी विन्दुओ पर जांच में जुटी हुई है…

 

Related posts

अब इंतजार खत्म !… BPSC स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर… Perferction IAS में 15 मार्च और 22 मार्च से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

Best Real Money Pokies New Zealand With Neosurf

Bihar Now

नीतीश कुमार लोकतंत्र विरोधी, भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी : सम्राट चौधरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो