Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

एक नवविवाहित की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एक बार फिर दहेज दानवों ने एक पाँच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के लिए मृतका के शव को पंखे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए ।

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ की है। बताया जा रहा है कि मृतका मोनिका कुमारी के पिता सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं । बाद में मृतका के परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर एनएच 31 को जाम कर दिया । फिलहाल मौके पर पहुंचकर बरिए पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में जुट गए हैं ।

दरअसल नवादा जिले के रहने वाली मोनिका कुमारी को अपना कोई भाई नहीं होने की वजह से उसकी परवरिश बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी निवासी बड़े बहनोई रंजीत कुमार के यहां हुई । सभी बहनों में सभी छोटी होने की वजह से मोनिका कुमारी सबके लिए प्रिय थी एवं उसके दोनों बहनोई उसे बेटी के समान रखते थे । 20 जून 2020 को मोनिका कुमारी की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ निवासी विपुल कुमार से संपन्न हुई । शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा । हाल के दिनों में मोनिका कुमारी पर अपने बहनोई से पाँच लाख मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था ।

मोनिका के बहनोई रंजीत कुमार की माने तो मोनिका के पति विपुल कुमार एवं उसके फूफा एवं अन्य सगे संबंधियों के द्वारा मोबाइल पर भी उन्हें धमकी दी जाती थी और पैसे की मांग की जाती थी । बीती रात मोनिका के ससुराल वालों ने रंजीत कुमार को फोन पर सूचना दी कि सवेरे आकर आप अपनी साली को ले जाइए। लेकिन जब मोनिका के परिजन नौला पहुंचे तो मोनिका के शव को पंखे से लटका हुआ पाया। घटनास्थल की परिस्थिति देखकर स्पष्ट हो जाता है कि मोनिका की हत्या के बाद ही लोगों ने उसे पंखे से लटका दिया है। फिलहाल मोनिका के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर एनएच 31 को जाम कर दिया है तथा इंसाफ की मांग पर अरे हैं । मोनिका के पति सहित सभी आरोपी घर से फरार हैं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

घर से 15 KM दूर जंगल से बेहोशी अवस्था में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौत पर सस्पेंस, जांच जारी…

Bihar Now

इंसानियत शर्मसार: भैंस चराने को लेकर एक किसान की मार मार कर हत्या, दो घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो