Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची जा रहे पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र यादव की सड़क दुघर्टना में मौत..

बिहार से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने रांची जा रहे पार्टी नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई तो वहीं एक बुरी तरह घायल है.

घटना बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत एमएच जीटी रोड की है जहां पर मारूति आल्टो ने अनियंत्रित होकर खड़े वाहन में जाकर टक्कर मार दी. इसके बाद आल्टो संख्या बीआर-10एएफ-4354 पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. तत्काल स्थानीय लोगों व बरही पुलिस के सहयोग से उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.

जहां बिहार के सहरसा निवासी 60 वर्षीय विजेंद्र यादव की मौत हो गई. वहीं घटना में शामिल अन्य दो लोगों की स्थिति गम्भीर होने के कारण तत्काल उन्हें हज़ारीबाग रेफर कर दिया गया है.

घायलों में सहरसा के ही योगेंद्र राम व छोटेलाल यादव 56 वर्ष शामिल हैं. घटना रविवार की सुबह पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल यादव की मौत हज़ारीबाग जाने के दौरान हो गई. वहीं योगेंद्र राम की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

जानकारों ने बताया कि उक्त लोग आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची जा रहे थे. विजेंद्र यादव सहरसा के पूर्व जिला पार्षद सह आरजेडी नेता बिहरा थाना के बिजलपुर निवासी है. हादसा बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत एनएच पर हुआ है, जिसमें उनका वाहन टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है.

वे लोग सहरसा से रांची जा रहे थे, किन्तु रसोइया धमना बाइपास से बरही की ओर न जाकर सीधा चलते गए. जहां बरसोत में उनका गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

बिहार में बालू माफिया का आतंक, जमुई में बाइक सवार दारोगा व होमगार्ड जवान को रौंदा, SI की मौत…

Bihar Now

दिल्ली में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी, मृतक के गांव में पसरा मातम, मौत या हत्या ?…

Bihar Now

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी चुनाव आयोग,2 सप्ताह बाद बुला सकती है सर्वदलीय बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो