Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक शहजादे दिल्ली में, दूसरे पटना में, दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटाला… PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला…

दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दरभंगा के राज मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बगैर राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल समेत इंडी गठबंधन के नेताओं पर करारा प्रराह किया।

पीएम मोदी ने ये लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान में छेड़ छाड़ करके दलित और पिछड़े सम के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को शहजादा बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक देश को अपनी जागीर समझते हैं तो दूसरे बिहार को। लेकिन दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटाला और बेलगाम कानून व्यवस्था की दाग लगी है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से 500 सालों का सपना पूरा हुआ। पीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बिहार के विकास के लिए दिन रात काम कर रही है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को पीएम मोदी ने तीस दिनों में पांचवीं रैली को संबोधित किया।

Related posts

हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीश शाही भी नहीं चलेगी, बिहार को तानाशाह से मुक्ति दिलाना BJP का लक्ष्य – सम्राट चौधरी…

Bihar Now

Free Chips No Deposit Bonus New Zealand

Bihar Now

उत्तर बिहार में अगले 72 घंटे भारी बारिश, आंधी, तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो