Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसे पर एक्शन में PM; मोदी ने दिल्ली में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, आज ही बालासोर पहुंच रहे, खुद जायजा लेंगे…

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के साथ हुआ हादसा बेहद भयावह है। इस हादसे ने पूरे देश को दहलाकार रख दिया है। देश ही नहीं दुनिया के अन्य हिस्से भी इस हादसे को देखकर कांप गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में अबतक 250 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कइयों की हालत नाजुक है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे की पल-पल की जानकारी ली है। ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी एक्शन में हैं। पीएम मोदी ने हादसे को लेकर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी ओडिशा के बालासोर भी आज ही पहुंचेंगे। जहां वह हादसास्थल का जायजा लेंगे और इसके बाद अस्पतालों में भर्ती घायलों का हालचाल जानेंगे।

आपको बतादें कि, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले से ही बालासोर पहुंचे हुए हैं। वहीं इस हादसे को देखते हुए बीजेपी ने अपने सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। ये कार्यक्रम बीजेपी के केंद्र सरकार में 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए थे।

बालासोर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, यह बहुत बड़ा हादसा है। इस हादसे की हाई लेवल जांच होगी। यह जांच की जाएगी कि हादसा मानवीय खामी से हुआ है या कोई तकनीकी खामी से। रेल मंत्री ने कहा कि, सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हमारी संवेदनाएं हैं। सरकार उनके परिवारों और हादसे में घायलों को हर संभव मदद करेगी। इधर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की है। ओडिशा में राजकीय शोक भी घोषित कर दिया गया है।

 

 

Related posts

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर “PK” का तंज, बोले – अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला

Bihar Now

बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सरकारी स्कूल के गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

लॉकडाउन बढाने का समर्थन, इसकी गंभीरता को समझने की आवश्यकता – विनोद चौधरी, Ex -MLC

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो