Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार में बड़ा हादसा !.. सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 2 घायल…

बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी फलका जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने बताया कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर बारात जा रहे थे।

चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के समीप मक्का का ढेर देखकर स्कॉर्पियो असंतुलित होकर आगे मक्के से लदे ट्रैक्टर से जा टकराया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत घटनासथल पर हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंची। घटना को लेकर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि विशेष विवरण जुटाया जा रहा है। वहीं समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पिता रविन्द्र मंडल, तथा अभिषेक कुमार (26 वर्ष), पिता सिकलाल मंडल की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है।

एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि संबंधित थाना की पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है। घटना में मरे लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

Related posts

Breaking : बिहार के 20 जिलों में आज भी बंद रहेगा इंटरनेट, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार का बड़ा फैसला…

Bihar Now

27 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी “कालाजार” रोगी खोज अभियान, इलाज पूरा होने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि…

Bihar Now

सीवान में जहरीली शराब से 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…शराबबंदी के बावजूद शराब से हो रही मौत ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो