Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का इलाज के दौरान मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप… भाई के अंतिम संस्कार में आज शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

भागलपुर से  बड़ी खबर सामने आई है जहां पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते तीन दिनों से इलाज के लिए भर्ती केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ आशीम कुमार को घेर कर जमकर हंगामा किया। दरअसल आईसीयू वार्ड में भर्ती सेना से रिटायर जवान निर्मल चौबे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया करीब दो घंटे से हंगामा हो रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी आनंद कुमार के अलावा छह थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजन को शांत कराने में जुटी हुई है! दरअसल परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सीनियर डॉक्टर नहीं होने की वजह से इलाज में लापरवाही बरती गई है जिसके वजह से उनकी मौत हुई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज भागलपुर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शरीक होने पहुंच रहे हैं… पटना से सड़क मार्ग होते हुए तकरीबन 3 बजे तक अश्विनी चौबे भागलपुर पहुंच जाएंगे.. और अपने भाई के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे…

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के भाई के डेथ होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लचर व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री के परिजनों के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है आरोप है कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीनियर डॉक्टर नहीं रहते हैं जिसके वजह से आए दिन यहां पर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होती है लिहाजा अस्पताल प्रशासन की ओर से अब क्या कुछ सुधार की जाती है या देखना शेष होगा!!

इधर हंगामा को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ असीम दास ने दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है!

विवेक कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

बिहार में बीजेपी विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, रश्मि वर्मा बोलीं- बदनाम करने की साजिश….

Bihar Now

जमुई पहुंचे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा-धर्म अपनाने का चीज है, हम किसी भी धर्म को अपना सकते है…

Bihar Now

पटना में पीड़ितों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी,बांटा राहत सामग्री…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो