Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कृषि कानून के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस की ट्रेक्टर रैली,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई नेता रहे मौजूद..

भागलपुर समेत पूरे देश भर में कृषि कानून के विरोध में विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज बिहपुर के बभनगामा बाजार से कॉंग्रेस द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रभारी भक्त चरणदास, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, प्रवीण कुशवाहा ने हिस्सा लिया।

ट्रेक्टर रैली बभनगामा से दाता मांगन साह के मजार तक पहुँची इसके बाद कोंग्रेस के तीनों नेताओं ने मांगन साह के मजार पर चादरपोशी की व बिहपुर पैदल यात्रा करते हुए बिहपुर कॉंग्रेस कार्यालय पहुँचे। इस दौरान प्रभारी भक्त चरणदास ने कहा कि पूरे देश भर में किसान के समर्थन में ट्रेक्टर रैली निकाली जा रही है। पीएम मोदी किसानों का हक़ छीनना चाह रहे हैं।

कॉंग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। साथ ही कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के मंसूबे को कॉंग्रेस पार्टी फेल कर देगी। कॉंग्रेस हमेशा किसानों के साथ थी, है और रहेगी। प्रदर्शन यहाँ तक ही नहीं रुकेगा। मौके पर काँग्रेस के भागलपुर जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, अभय आनंद ,बिपिन बिहारी,अनामिका शर्मा, पंकज सिंह, समेत सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts

Big Breaking : दरभंगा में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी, आक्रोशित ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा…हत्या या आत्महत्या ?…

Bihar Now

नालंदा में मंत्री के क़रीबी महाबोधी कॉलेज के प्राचार्य के मां की गला रेतकर निर्मम हत्या…

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान 24 घंटे में 4 हत्याएं से बेगूसराय में सनसनी, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली. ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो