Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सीतामढ़ी कांड पर “सु”शासन सरकार के प्रभारी गृह मंत्री का संवेदनहीन बयान… कहा – ये होता रहता है ?…

बिहार में पूर्ण शराबबंदी का दावा करने वाली सुशासन की सरकार का एक बार फिर शराब माफियाओं ने पोल खोल दी है.. शराब माफियाओं ने सरकार को शराबबंदी का सच से रुबरु करवाया है.. ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सीतामढ़ी की घटना ने सरकार के शराबबंदी को उजागर कर दिया है..

सीतामढ़ी की घटना ने सरकार के शराबबंदी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.. लेकिन सुशासन सरकार के प्रभारी गृह मंत्री का इस घटना पर अजीबोगरीब बयान सामने आया है.. सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाने वाला ये बयान अपने आप  में एक सवाल है..

प्रभारी गृह मंत्री विजेंद्र यादव से पत्रकारों ने आज सवाल पूछा-सीतामढ़ी में शराब माफियाओं ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी. मंत्री विजेंद्र यादव बोले- “ये होता रहता है. आप याद कीजिये, अमेरिका के पार्लियामेंट में गोली चली. तो अपराध कहां नहीं होता. अपराध हुआ है तो अपराधी पकड़े जायेंगे, गिरफ्तार होंगे.”

इंस्पेक्टर की हत्या को होता रहता है वाला अपराध करार दिये जाने के बाद पत्रकारों ने फिर सवाल पूछा-मंत्री जी, शराबबंदी वाले राज्य में शराब माफिया इतने बेलगाम हो गये हैं कि पुलिस अधिकारी की हत्या कर दे रहे हैं. मंत्री फिर से बोले “ढ़ाई सौ साल पहले सीआरपीसी का निर्माण हुआ फिर भी ब्रिटेन में जेल खाली है क्या? वहां अपराध नहीं होता है क्या? कुछ लोगो का स्वभाव है. परिवार में भी झगड़े होते रहते हैं.”

बता दें कि सीतांमढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोआरी गांव में शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों ने जमकर गोलियां चलायी. शराब तस्करों की गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर दिनेश राम और चौकीदार लालबाबू पासवान को गोली लगी. अपराधियों की गोली से सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की मौत हो गयी. सब-इंस्पेक्टर दिनेश राम पूर्वी चंपारण के लखोरा थाना क्षेत्र के ससौला गांव निवासी थे. वही गोलीबारी में घायल चौकीदार लालबाबू पासवान की स्थिति भी नाजुक है.

महीप राज, बिहार नाउ

 

­

Related posts

गुस्से में अक्षरा सिंह, हसुआ लिए “अक्षरा” का फर्स्ट लुक आउट…

Bihar Now

Breaking: दरभंगा – समस्तीपुर रेल परिचालन ठप, हायाघाट के पास पुल पर चढ़ा पानी…

Bihar Now

नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने तेजस्वी यादव को बताया ‘ट्विटर’ बबुआ, कहा- ‘ट्वीट के भरोसे रहने वाले…’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो