Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान, कहा- बिहार में जज, DM, SP, दारोगा सब पीते हैं शराब लेकिन सिर्फ गरीबों को भेजा जाता है जेल…

. अंजुम आलम, जमुई 

जमुई: एक बार फिर शराब बंदी कानून पर केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी जमकर बरसे और अपने ही सरकार को नसीहत दे दी। दरअसल जीतनराम मांझी जमुई के एक निजी विवाह भवन में आयोजित नागरिक अभिवादन सह शिक्षा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा शराब बंदी कानून में संसोधन की बात कही। मैने कहा था कि शराब पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए। जो एक पाव , आधा सेर शराब पीने के लिए लेकर जाता है उसे पकड़कर जेल भेज दिया जाता है, जबकि बड़े – बड़े तस्कर को नहीँ पकड़ा जाता है।

शराब कौन नहीं पीता है सभी लोग शराब पीते हैं। जज, वकील, डीएम, एसपी, दारोगा सब शराब पीते हैं उसपर कार्रवाई नहीं होती है और गरीब मजदूर को जेल भेजा जाता है।

हालांकि जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी करते दिखे। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है। उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में क्या होता था बिहार में यह सब को पता है।

आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहराएगा। धारा 370 लागू होने के बाद जम्मू कश्मीर में अमन चैन कायम हुआ है। विरोधी 370 धारा को खत्म करने की बात करते हैं।…

वैसे बात करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में जमीन सर्वे का कार्य हो रहा है। 70 प्रतिशत जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। ईमानदारी से न्याय होना चाहिए। गरीबों के जमीन को मुक्त किया जाना चाहिए।

 

Related posts

Bihar Now

Flamingo Slots Urbana Nz

Bihar Now

Breaking : कयामत की रात !… तेजस्वी यादव के आवास पर अचानक सैकड़ों की तादाद में पहुंची पुलिस फोर्स…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो