Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर बीच चौराहे पर फेंका डेड बॉडी…

मुजफ्फरपुर- हत्याओं का दौर मुजफ्फरपुर में जारी थम नहीं रहा अपराध ताजा मामला जिले के तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव का है। जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव के ही रहने वाला 26 वर्षीय रंजन कुमार की हत्या कर दी गई है। वहीं अपराधियों ने युवक की डेड बॉडी को सुमेरा चौक के चौराहा पर रख दिया गया।

वहीं अहले सुबह जब लोगो की नज़र डेड बॉडी पर पड़ी तो देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। जिसके बाद मृतक युवक की पहचान तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव के निवासी नागेश्वर शाह के 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा तुर्की ओपी थाना के पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश दल बल के साथ मौक़े पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। वही मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। हालांकि हत्या का क्या कुछ कारण है इसका फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना को लेकर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर एक बिंदु पर जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच की जा रही है।

Related posts

यह पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के समीप का है. बस पटना से गोपालगंज जा रही थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Bihar Now

No Deposit Bonus Low Wagering Requirements Nz

Bihar Now

तेजस्वी यादव का “नायक” अंदाज !… SKMCH का औचक निरीक्षण … कुव्यवस्था देख बिफरे तेजस्वी, कहा – काम नहीं, तो होगी कार्रवाई….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो