Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

ग्रामीणो ने थानाध्यक्ष को करीब तीन घंटे तक बनाये रखा बंधक…

छातापूर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर गांव में थानाध्यक्ष को उस समय महंगा पर गया जब एक काउंटर केस के सिलसिले में नामजद आरोपी को वो गिरफ्तार करने पहुंचे , दरअसल लोग इस बात से आक्रोशित थे कि थानाध्यक्ष राघव शरण ने पीड़ित पक्ष कि दशा देखे बिना विरोधी से मिल कर पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा कर दिया है जबकि पीड़ित पक्ष के एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति आज भी पीएमसीएच में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है , ग्रामीणो का आरोप था कि इस बात को नजर अंदाज करते हुए थानाध्यक्ष राघव शरण ने ना सिर्फ काउंटर केस किया बल्कि पीड़ित पक्ष को गिरफ्तार करने गांव भी पहुंच गये , इस बात से नाराज लोग आक्रोशित हो गये और लोगों ने थानाध्यक्ष के विरोध में एकजुट होकर हंगामा किया और लोगों का ये भी कहना था कि थानाध्यक्ष को करीब तीन चार घंटे तक एक दरवाजे पर जबरन बैठाए रखा जिसके बाद स्थानीय मुखिया के पहल से लोगों को समझा बुझा कर थानाध्यक्ष को वहां से निकाला गया हालंकि इस बात पर छतापूर थाना की पुलिस पदाधिकारी प्रतिक्रिया नहीं देना चाह रहे हैं लेकिन तस्वीर बयां कर रही है कि ग्रामीणो में काफी आक्रोश था.और पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी , खैर जो भी हो लेकिन ये बात आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है वहीं त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर ने बताया कि बंधक बनाने वाली बात कि जानकारी उन्हें नहीं मिली है .ऐसा कुछ होता तो उन्हें जानकारी दी जाती .

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

 

 

Related posts

हिरासत में मौत की अफवाह पर थाने में आगजनी, कई राउंड फायरिंग,

Bihar Now

New Casino Richmond Nz

Bihar Now

फर्जी क्लिनिक और पैथोलॉजी के विरुद्ध चला अभियान, मृत डॉक्टर के नाम पर महीनों से संचालित हो रहा था फर्जी क्लिनिक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो