Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

छपरा गोलीकांडः राबड़ी आवास पहुंची SIT, रोहिणी के साथ मौजूद बॉडीगार्ड के बारे में ली जानकारी

बिहार के सारण जिले में चुनाव को लेकर हुई हिंसक वारदात की जांच के लिए गठित एसआइटी की टीम गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची।

हालांकि टीम आवास के अंदर नही गयी। जांच टीम ने सुरक्षा कर्मियों के चेहरे का मिलान घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर किया।

सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर ने एसआईटी को घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ रहे सुरक्षा कर्मी से यहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों का चेहरा नही मिलने की जानकारी दी।

वहीं, टीम ने रोहिणी आचार्य के साथ रहे सुरक्षाकर्मियों की भी जानकारी ली। करीब आधा घंटा तक रहने और आवश्यक जानकारी लेने के बाद एसआइटी टीम छपरा लौट गई।

इससे पहले छपरा में मतदान केंद्र पर हंगामे के आरोप में आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य और पूर्व एमएलसी भोला यादव समेत आठ लोगों पर 8 पर केस दर्ल किया गया है।

छपरा के बड़ा तेलपा मोहल्ले में स्थित बूथ संख्या 318 व 319 पर 20 मई को चुनाव के दिन हुए हंगामा और मारपीट की घटना को लेकर टाउन थाने में बड़ा तेलपा मोहल्ले के मनोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है।

उनका आरोप है कि राजद प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया। उनके साथ पूर्व एमएलसी भोला राय व 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

Related posts

एक प्रेमी युगल को मिली तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, प्रेमी जोड़ी को सिर मुड़वा कर घुमाया…

Bihar Now

मोदी सरकार के गठन से पहले पटना में लगा नीतीश का पोस्टर… टाइगर अभी जिंदा है…

Bihar Now

Exclusive : सीवान में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो