Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जंगलराज लाने वालों ने बिहार के सबसे बड़े गुनहगार, पीएम मोदी ने बेतिया में लालू यादव पर किया जोरदार हमला

बेतिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बेतिया में ‘विकसित भारत – विकसित बिहार’ को संबोधित करते हुए लालू यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं। ये सच्चाई है कि जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है। इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है। बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है। आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपयों की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है।

लालू यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया।

उन्होंने कहा, बिहार के मेरे नौजवान साथी दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार यहां के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। ये NDA सरकार है, जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है।

मोदी ने कहा, NDA की डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में नौकरी मिले, रोजगार मिले। आज जिन हजारों करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसके मूल में भी यही भावना है।

Related posts

कांग्रेस विधायक अमिता भूषण ने की नामांकन दाखिल, अधूरे काम को पूरो करने का दिलाया भरोसा…

Bihar Now

विधानसभा परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर खड़े हुए सवाल….तेजस्वी यादव ने सीएम से मांगा इस्तीफा

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा !… इस्तीफे पर बोले जगदानंद सिंह – आज बलिदान का दिन है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो