Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

जाको राखे साइयां मार सके न कोय ! … गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला,मौत …सड़क पर ही बच्चे को दिया जन्म, इलाजरत…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा में एक 9 महीने की गर्भवती महिला ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे महिला का पेट फट गया, और बच्चे का जन्म बीच सड़क पर हो गया। जबकि महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई। मृ’तक महिला की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र असय गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी लवली कुमारी के रुप में हुई है।

घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी।

इस हादसे में 20 वर्षीय गर्भवती महिला का पेट फट गया, जिससे बच्चे का जन्म हो गया, जबकि महिला की मौ’त हो गई, चोट आने की वजह से मृ’तका का पति बेहोश हो गया। मृ’तका के पति को जब होश आया तो उसने देखा पत्नी की मौ’त हो गई है, लेकिन बच्चा जिंदा है। जिसके बाद वो खुद बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक है।

सूचना पर पहुंची बिहरा थाना की पुलिस ने श’व को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर एक्सीडेंट से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। ट्रक ड्राइवर की भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ। जिसके बाद पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार कर ले गई।

जख्मी नवहट्टा थाना क्षेत्र असय गांव निवासी विनय कुमार है, जिसकी पत्नी लवली कुमारी की मौ’त हो गई। दोनों की शादी 4 जुलाई 2022 में हुई थी। विनय कुमार ने कहा कि सहरसा से नवहट्टा जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मारी दी। पत्नी नौ माह की गर्भवती थी…

Related posts

बिहार में भुखमरी के कगार पर लाखों परिवार, नीतीश सरकार ने केंद्र को नहीं भेजी लिस्ट – चिराग पासवान

Bihar Now

Big Breaking : बुलेट सवार युवक के अपहरण की सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल पहुंचे सचिवालय, महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो